फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 41 हजार मतदाताओं को राहत, बूथों पर होगी सुनवाई

Tue, 04 Aug 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान करीब 41 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने से उपजी परेशानी के बाद अब राहत मिलेगी। मतदाताओं को दूर-दराज के स्थानों पर जाने से बचाने के लिए अब उनके संबंधित बूथों पर ही सुनवाई की व्यवस्था कर दी गई है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संजय जैन ने मंगलवार को तिलक भवन में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची जारी की थी। क्षेत्र के करीब 1.18 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 41 हजार को नोटिस भेजे गए। कंप्यूटर की ओर से केवल उपनाम या मध्य नाम जैसी मामूली त्रुटियों को भी विसंगति मान लेने के कारण ऐसा हुआ। सुनवाई स्थल बूथों से कई किमी. दूर तय होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की। ज्ञापन का संज्ञान लेकर अधिकारी ने पुराने आदेश में संशोधन कर निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें