फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो दिन कड़ाके की ठंड के बाद मिली राहत

विज्ञापन
मसूरी में गुनगुनी धूप निकलते ही मालरोड़ में घुमते सैलानी--संवाद -1
विज्ञापन
- पर्यटक सुबह से लेकर शाम तक गुनगुनी धूप का लेते रहे आनंद
विज्ञापन

मसूरी। शहर में दो दिन कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम खुशनुमा होने से पर्यटक सुबह से लेकर शाम तक गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। बीते दो दिनों की अपेक्षा अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर में शनिवार और रविवार की शाम अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया था। लोग बर्फबारी की उम्मीद जता रहे थे लेकिन मौसम में बदलाव से होटल व्यवसायी और पर्यटकों में निराशा का माहौल है। सोमवार की शाम अधिकतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटक परिवार और छोटे बच्चों के साथ मालरोड में घूमते नजर आए। इसके अलावा पर्यटन स्थल अटल उद्यान, गनहिल, लालटिब्बा, मसूरी झील, जार्ज एवरेस्ट में भी रौनक बनी रही। लंढौर निवासी पूर्व छावनी परिषद के उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में बर्फबारी हो गई थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। लोग बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि बारिश और बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड भी पड़ रही है। मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड हो रही है कभी मौसम साफ हो रहा है।

मसूरी में गुनगुनी धूप निकलते ही मालरोड़ में घुमते सैलानी--संवाद -1

मसूरी में गुनगुनी धूप निकलते ही मालरोड़ में घुमते सैलानी--संवाद -1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें