विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर शंकरपुर में पड़ोसी रिश्तेदारों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार के सदस्यों को पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में रामपुर शंकपुर निवासी ओमपाल ने बताया कि 25 नवंबर को बैनर को लेकर उनका और गांव की रहने वाले सुरेंद्र और अनुज से झगड़ा हो गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था। बताया कि रविवार रात को सुरेंद्र, अनुज, अनूप, आर्यन, भोला ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। सभी ने उन्हें अपना घर छोड़ने के लिए बोला। कहा कि अगर घर नहीं छोड़ा तो जान से मार देंगे। मारपीट के दौरान उन्हें और उनके बच्चों को काफी चोटें आईं। अनुज और सुरेंद्र ने कहा की अगर वह मुकुल को थाने में बुलाएंगे तो वह सभी को जान से मार देंगे। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर और प्राथमिक जांच के बाद सुरेंद्र, अनुज और अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद