फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा तीसरी बार बनी आंगनबाडी कार्यकर्त्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के पांच साल पूरे होने पर सोमवार को संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रेखा नेगी को तीसरी बार संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मीनाक्षी रावत को प्रदेश संगठन मंत्री, विमला पनेरु को प्रदेश उपाध्यक्ष, रंजीता अरोरा को प्रदेश महामंत्री, मीना रावत को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुमति थपलियाल को केंद्रीय कमेटी की प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया जबकि उर्मिला रावत, बसन्ती रावत, कस्तूरा को प्रदेश सदस्य बनाया गया। पूनम कैंतुरा को पौड़ी, उमेश धीमान को हरिद्वार, विजयलक्ष्मी नौटियाल को उत्तरकाशी, रामदेव राणा को टिहरी, सुनीता बड़थ्वाल को रुद्रप्रयाग, अभिलाषा को चमोली, भगवती जोशी को बागेश्वर, रेहाना को अल्मोड़ा, सुनीता जोशी को पिथौरागढ़, मीना बोहरा को चम्पावत, हेमा लोहनी को नैनीताल, अनीता को ऊधमसिंहनगर, पिंकी सिंह को देहरादून का जिला अध्यक्ष बनाया गया। संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन और सदस्यों के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें