देहरादून से गौचर तक की हवाई सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून से गौचर तक की नियमित हवाई सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत संचालित हो रही है। इस सेवा के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने श्रीनगर में सभी मानक पूरे होने के बाद अनुमति दी। श्रीनगर के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस हवाई सेवा की घोषणा की थी, जो अब हकीकत बन गई है। हैरीटेज एविएशन के ऑपरेशन मैनेजर अभिलाष पटवाल ने बताया कि हवाई सेवा देहरादून से शुरू होकर पहले टिहरी, फिर श्रीनगर और अंततः गौचर पहुंचेगी। वापसी मार्ग में यह फ्लाइट श्रीनगर और टिहरी होते हुए देहरादून लौटेगी।