फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: देहरादून-टिहरी-श्रीनगर-गौचर हवाई मार्ग शुरू, गढ़वाल की कनेक्टिविटी को मिली नई उड़ान

Sat, 06 Dec 2025 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उड़ान क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत शनिवार से देहरादून से गौचर तक नियमित हवाई सेवा शुरू हो गई है। यह उड़ान देहरादून से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर जाएगी और वापसी में श्रीनगर व टिहरी होकर लौटेगी। 
विज्ञापन
देहरादून से गौचर तक की हवाई सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से गौचर तक की नियमित हवाई सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत संचालित हो रही है। इस सेवा के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने श्रीनगर में सभी मानक पूरे होने के बाद अनुमति दी। श्रीनगर के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस हवाई सेवा की घोषणा की थी, जो अब हकीकत बन गई है। हैरीटेज एविएशन के ऑपरेशन मैनेजर अभिलाष पटवाल ने बताया कि हवाई सेवा देहरादून से शुरू होकर पहले टिहरी, फिर श्रीनगर और अंततः गौचर पहुंचेगी। वापसी मार्ग में यह फ्लाइट श्रीनगर और टिहरी होते हुए देहरादून लौटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें