डीएवी पीजी कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म आज से कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। विधि संकाय की संकायाध्यक्ष डॉ. पारुल दीक्षित ने बताया कि विभाग में 300 सीटों के लिए मेरिट को आधार बनाया जाएगा। आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी 45 प्रतिशत, ओबीसी 42 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 40 प्रतिशत के साथ स्नातक होना आवश्यक होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। मा.सि.रि.