विद्यालय भवनों के निर्माण संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की
डॉ. रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के तहत कनिष्ठ सहायक के खाली 105 पदों पर मृतक आश्रितों को नियुक्ति दी जाएगी। बैठक में विभागीय मंत्री ने विभागीय बजट, कलस्टर विद्यालय, पीएम-श्री स्कूल एवं डी श्रेणी में चयनित विद्यालय भवनों के निर्माण संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्माण कार्यों एवं अन्य मदों में स्वीकृत बजट को शत-प्रतिशत खर्च किया जाए।
ये भी पढ़ें...Dry Day In Uttarakhand: प्रदेश में 22 जनवरी को नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश
बैठक में अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरु, एमएम. सेमवाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा आरके. उनियाल, निदेशक माध्यमिक एमएस. बिष्ट, वित्त नियंत्रक गुलफाम अली, अनुसचिव शिक्षा विकास श्रीवास्तव, प्रेम सिंह राणा, संयुक्त निदेशक पदमेंद्र सकलानी, स्टॉफ ऑफिसर शिक्षा बीपी. मैंदोली आदि मौजूद रहे।