फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 1455 पदों पर नर्सिंग भर्ती के लिए शुरू नहीं हो रहे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
I- नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड का प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिला
विज्ञापन

I

I
I

I- 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया होनी थी शुरूI

मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारियों की 1455 पदों पर भर्ती होनी थी जिसके लिए विज्ञापन भी जारी हो चुका है। 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होनी थी जो अबतक शुरू नहीं हो पाई। बुधवार को नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिला और भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न मिलने के कारण भर्ती प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है जबकि चुनाव करीब है और कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में प्रदेश के नर्सिंग बेरोजगारों में डर बना हुआ है कि अगर आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले पोर्टल नहीं खोला जाता है तो उनके सपनों पर पानी फिर सकता है। महासंघ नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से जल्द ही पोर्टल खुलवाने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री ने बहुत जल्द 1455 पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुलवाने का आश्वासन दिया। जिस पर प्रदेश के समस्त नर्सिंग अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष चौहान और प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें