फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 180 पदों पर निकली भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने मांगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने एएनएम के 180 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 20 नवंबर से आवेदन किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में एएनएम के खाली पदों को भरने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे जिसके तहत विभाग ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को एएनएम के 180 पदों का अधियाचन भेजा था। चयन बोर्ड ने इस पदों पर भर्ती शुरू करने की विज्ञप्ति जारी कर दी है। अल्मोड़ा जिले में 26, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व हरिद्वार 14-14, चमोली व नैनीताल 20-20, चंपावत में तीन, देहरादून में छह, पौड़ी, पिथौरागढ़ व टिहरी 15-15, ऊधमसिंह नगर 10 व उत्तराकशी जिले में आठ पद शामिल है। 180 पदों में अनारक्षित वर्ग के 125, अनुसूचित जाति 31, अनुसूचित जनजाति दो, अन्य पिछड़ा वर्ग 10, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी। 20 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें