फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक पूरे न होने पर विद्यालयों की खत्म की जाएगी मान्यता : डाॅ. घिल्डियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय लंढौर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि मानकों का पालन नहीं होने पर विद्यालयों की मान्यता खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी।



डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि शासन ने विद्यालयों के लिए मानक निर्धारित किए हैं। इसके लिए सभी विद्यालयों को मानकों की कसौटी पर खरा उतरना होगा। उन्होंने प्रबंधन समिति और स्टाफ की बैठक की। कहा कि कई विद्यालयों में प्रबंधक अपनी मर्जी से वैकल्पिक व्यवस्था पर शिक्षकों की नियुक्ति कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षक को रखने से पहले सारी शर्तों को पूरा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रधानाचार्यों को विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने पर पूरा फोकस करना होगा। विद्यालय में साफ-सफाई, समय विभाजन चक्र, शिक्षण व्यवस्था एवं अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ की सराहना की। इससे पूर्व विद्यालय में पहुंचने पर सनातन धर्म सभा मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रबंधक वैभव तायल, प्रधानाचार्य मीनाक्षी चौहान, उप प्रधानाचार्य गीता रावत ने सहायक निदेशक का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षाविद् आरती घिल्डियाल, समर्थ, अस्मिता, आरती सिंघल, शकुंतला, प्रवीन बधानी, आचार्य कैलाश सती, कैलाश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें