देहरादून। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन केंद्र घंटाघर स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ कर हिंदू एकजुटता का संकल्प दोहराया गया। वहीं विश्व हिंदू परिषद की दिल्ली में हुई प्रेसवार्ता के दौरान हुए विषय को उठाया। बजरंग दल के प्रांत पदाधिकारी विकास वर्मा ने कहा कि भारत में जिहादी तत्व हिंदू समाज, उनके उत्सवों और मंदिरों पर लगातार हमला कर रहे हैं। इन आक्रमणों की सूची जारी करते हुए विहिप की ओर से कहा गया कि इन सूचियों से सिद्ध होता है कि जिहादी आक्रांता हैं, पीड़ित नहीं। प्रेसवार्ता में विहिप ने 300 से अधिक घटनाओं की सूचियां जारी की जो केवल जनवरी 2023 से 2024 की छठ पूजा तक के अत्याचारों की है। इस मौके पर विहिप के प्रांतीय अधिकारी नवीन गुप्ता, सचिन गुजराती, विशाल चौधरी, ब्रजेश चौहान, सागर कुमार, मोहित जायसवाल, राजेश सोमवंशी, हेमराज अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद