फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोबाइल वैन के माध्यम रीडिंग कैंपेन की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल वैन के माध्यम रीडिंग कैंपेन की हुई शुरुआत
विज्ञापन

देहरादून। राज्य के सभी विद्यालयों के बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और किताबों की ओर उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से “रीडिंग कैंपेन” की शुरुआत की गई | अभियान का शुभारंभ समग्र शिक्षा कार्यालय देहरादून से एक विशेष “मोबाइल वैन” के माध्यम से किया गया | यह अभियान हर साल 15 अगस्त से 8 सितम्बर के बीच शिक्षा विभाग एवं रूम टू रीड संस्था की ओर से आयोजित किया जाता है| निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् बंदना गर्ब्याल एवं अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. कुलदीप गैरोला ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रीडिंग कैंपेन के तहत पहले दिन सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की ओर से प्रतिदिन 15  से 20 मिनट स्वयं पढ़ने की शपथ ली जाएगी| इसी के साथ दूसरे दिन मेरी किताब मेरी कहानी कैंपेन के तहत सभी बच्चे अपनी मनपसंद कहानी पढ़ेंगे | समापन 8 सितम्बर, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें