फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मिर्जापुर में बन रही कच्ची शराब, कार्रवाई नहीं कर रहा आबकारी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iगुस्साई महिलाओं ने तहसील में आबकारी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
I
Iशराब बनाने वालों से मिलीभगत का आरोप, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
I
I
I
I मिर्जापुर सादात गांव में कच्ची शराब बनाने का सिलसिला बंद नहीं होने से नाराज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने तहसील पहुंचकर आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने आबकारी विभाग और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
I
Iसोमवार को खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में लक्सर तहसील पहुंचे। यहां लक्सर आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोग कच्ची शराब का धंधा खुलेआम कर रहे हैं जिससे गांव में बच्चे, बूढ़े नशे के आदी हो रहे हैं। दिनभर वह शराब पीकर गलियों में टहलते रहते हैं और महिलाओं से अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोप लगाया कि वह कई बार आबकारी विभाग से कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते कच्ची शराब तैयार कर बेची जा रही है। उन्होंने एसडीएम से इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने आबकारी विभाग और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राजकली, रेशमा, बबली, मोहित कुमार, शुभम, रविंद्र कुमार, मोनू कुमार, विमलेश, शुभम, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iएसडीएम कार्यालय से पत्र हमारे कार्यालय में आ गया है। महिलाओं के कच्ची शराब बनाने की शिकायत है। इस मामले में जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -मनोहर पतियाल, आबकारी निरीक्षक, लक्सरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें