फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कई ग्रामीणों के नहीं बने राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ग्राम पंचायत अंबीवाला और ठाकुरपुर के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्ड जल्द बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों में रहने वाले 17 लोग जो कि गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में आवेदन किया था। उनके कार्ड जरूरी प्रमाणपत्र आदि जमा कराने के बाद अब तक नहीं बने हैं। इसके अलावा सात लोगों ने पिछले महीने आवेदन किया था। इनके संबंध में भी कई बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन लंबित कार्ड अब तक नहीं बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें