फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैंड बाजे के साथ नगर में निकली भगवान महावीर की भव्य रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत सोमवार को नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन




सुबह सात बजे मंदिर में अभिषेक और पूजन हुआ। 10:45 बजे भगवान को भव्य रथ में विराजमान कराया गया। रथ पर आर्यमन जैन, दीपक जैन, हर्ष जैन, नितिन जैन, प्रियांक जैन सवार हुए। रथ यात्रा जैन मंदिर गली से मुख्य मार्ग पर पहुंची। यहां से शहीद विनोद पुन चौक, डाकपत्थर चौक, सिनेमा गली, अग्रसेन चौक, गीता भवन और मंडी चौक होते हुए दोपहर बाद मंदिर में पूर्ण हुई। बैंड बाजे और भजनों की धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

रथ यात्रा में जैनाचार्य विद्यासागर महाराज, भगवान नेमीनाथ, मां सरस्वती व लक्ष्मीबाई की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नासिक के ढोल और गरबा पार्टी के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। नगर में आकर्षक रंगोली भी सजाई गई। गरबा और भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन




जैन समाज के सभी परिवारों ने भगवान की आरती की। सनातन धर्म सभा, गीता भवन समिति, खाटू श्याम सेवा समिति ने रथ यात्रा का स्वागत किया। मंदिर में पहुंच कर भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया। इस मौके पर अनिल कुमार जैन, संजीव जैन, सुशील जैन, सुरेश जैन, नीलम जैन, सुशीला जैन, जीवनलता जैन, राज कुमार जैन, विजय कुमार जैन, वंदना जैन, शशी जैन, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें