फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी देवरिया, यूपी का रहने वाला है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा कि वह अपने मामा के यहां रहती है और सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके मामा के पड़ोस में किराये पर रहने वाले पूनित शर्मा निवासी दिल्ह मल्हान, देवरिया, यूपी ने बीते साल तीन नवंबर को बहन की तबीयत खराब होने के बहाने कमरे में बुलाया। जब युवती पहुंची तो आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक्स पिला दी। उसके बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी फोटो खींची और वीडियो बनाया। वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। डर के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
जब आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे पैसे और जेवर मांगे तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी भी सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करता है। आरेापी की बहन ने पीड़िता से उसके भाई का रिश्ता कराने के लिए दोनों की मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जहरखुरानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच महिला एसआई रश्मि रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें