फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती से उसके साथ किराये पर रहने वाले युवक ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने यह बात परिजनों से बताने को कहा तो उसने शादी का झांसा दिया और बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवक ने दूसरी जगह सगाई कर ली। अब वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया, युवती एक मकान में किराये पर रहती थी। इसी मकान में आलोक नाम का युवक भी रहता था। दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। एक दिन आलोक खाना लेकर आया और उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। नशे में होने पर वह उसे अपने दोस्त संदीप के घर ले गया। यहां उसने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने जब परिजनों को यह बात बताने को कहा तो उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद लगातार झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।
एक दिन जब युवती ने आलोक के दूसरे दोस्त दीपक से कहा कि वह उसका इस्तेमाल कर रहा है तो आलोक ने युवती का नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। इस पर दीपक ने फोन कर कहा कि यदि उसने आलोक से बात नहीं की तो वह नदी में कूदकर जान दे देगा। इस पर युवती ने फिर बात करना शुरू कर दिया। एक दिन पता चला कि आलोक ने दूसरी जगह सगाई कर ली है। आलोक अब उसे झूठे आरोप में फंसाने की बात कहने लगा। युवती ने उसकी सारी बातें मोबाइल में रिकॉर्ड की थीं। आरोप है कि एक दिन आलोक ने उसे घर बुलाया और मोबाइल तोड़कर सारे रिकॉर्ड खत्म कर दिए। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें