फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहर में आज से शुरू होगा रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के साथ ही रविवार से शहर में रामलीला का मंचन शुरू होगा। शहर में छह स्थानों पर रामलीला मंचन किया जाएगा। मंचन में पहले दिन श्रीराम सीता जन्म का मंचन किया जाएगा। दून में इस बार पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला को 21 साल बाद पुनर्जीवित किया जाएगा। रामलीला मंचन की शुरुआत गढ़वाल की आरती से की जाएगी। इस बार रामलीला में विशेष आकर्षण के रूप से लेजर शो का प्रसारण और नई तकनीक से मंचन होगा। आयोजकों का दावा है कि लेजर शो वाली पहली रामलीला उत्तराखंड में होगी। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी के अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि टिहरी नगर के अजबपुर में रामलीला मंचन शुरू होगा। रामलीला बाजार के श्री रामलीला भवन में रात नो बजे से रामलीला मंचन शुरू होगा। इसमें मथुरा, वृंदावन के कलाकार मंचन करेंगे।
विज्ञापन







10 जगह होगा रामलीला का मंचन



श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से शहर के 10 मंचों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष संतराम शर्मा ने बताया, रामलीला मंचन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं है। इस बार भव्य रूप से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सबरवाल, अर्जुन सोनकर, प्रयांशु शर्मा, राजकुमार शर्मा, पवन, अमन आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री रामलीला कला समिति की ओर से श्री रामलीला कला महोत्सव की शुरुआत रविवार को श्रीमहंत देवेंद्र दास करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने दी।




रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया

ओबरॉय मोटर्स की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। टाटा ओबरॉय के राकेश ओबरॉय ने कहा कि एक व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसे तीन लोगों की जान बचाई जाती है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। शिविर में कर्मचारी और ग्राहक इस महादान का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें