फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यहां राम और रावण से लेकर हनुमान का किरदार निभा रहे सेवानिवृत्त फौजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iक्लेमेंटाउन रघुनाथ मंदिर की रामलीला में रिटायर्ड फौजियों का मंचन देखने उमड़ रही भीड़I
विज्ञापन




क्लेमेंटाउन रघुनाथ मंदिर की रामलीला बेहद खास है। यहां रामलीला के कई पात्र सेना से सेवानिवृत्त फौजी निभा रहे हैं। राम का किरदार निभाने वाले राकेश पंत सेना से 13 साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। रावण का किरदार भी सेना से रिटायर्ड शिवप्रसाद पंत निभा रहे हैं। इसी तरह सतीश चंद्र हनुमान और जसवंत नेगी विभीषण का किरदार निभा रहे हैं। ये दोनों भी फौज से सेवानिवृत्त हैं। पूर्व सैनिकों के मंचन को दर्शक काफी सराहना कर रहे हैं।

भगवान पुरुषोत्तम राम का किरदार निभाने वाले राकेश पंत कहते हैं कि राम के किरदार से उन्हें बहुत प्रेरणा मिल रही है। इसका असर उनके जीवन पर भी पड़ा है। रावण का किरदार निभाने वाले शिवप्रसाद पंत कहते हैं कि रावण का किरदार निभाने के लिए पहले काफी रिहर्सल करनी होती है। हनुमान के पात्र का अभिनय करने वाले सतीश चंद्र और विभीषण का किरदार निभाने वाले जसवंत नेगी बताते हैं, रामलीला में मंचन करने से भक्ति में भी लीन होने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iशुक्रवार से दुर्गा पूजा महोत्सव, भव्य सज रहे पंडालI

दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल सजने लगे हैं। चित्रकारी कर पंड़ालों को सजाया जा रहा है। दून में बंगाल के ब्राह्मण ही दुर्गा पूजा कराएंगे। आयोजकों की ओर से इसकी तैयारियों को अब अंतिम देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार से दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो जाएगा। शहर में पांच जगहों पर दुर्गा पूजा के पंडाल सजाए जा रहे है। मॉडल कॉलोनी आराघर में दुर्गा पूजा संयोजक अधीर मुखर्जी ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रेमनगर के दुर्गा पूजा संयोजक बृजेंद्र नाथ बंगाली ने बताया कि समिति की ओर से इस बाद 16वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें