फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राम के तीर से धराशायी हुआ रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवनवास से लौटे राम, राज्याभिषेक पर अयोध्या में मना जश्न
विज्ञापन

I

Iबड़ी संख्या में रामलीला देखने पहुंचे लोगI

सनातन धर्म मंदिर में चल रही रामलीला का राज्याभिषेक के साथ ही समापन हो गया है। अंतिम दिन लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर आना, मेघनाथ और रावण वध का मंचन किया गया। रावण के वध के साथ ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
साहिया और आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मंचन देखने पहुंचे। एक दृश्य में दिखाया गया कि मेघनाथ के तीर से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। राम की सेना में शोक छा जाता है। हनुमान को संजीवनी लेने भेजा जाता है। संजीवनी का ज्ञान न होने पर वे पूरा पहाड़ ही उठा लाते हैं। संजीवनी सूंघते ही लक्ष्मण मूर्छा से बाहर आ जाते हैं।
विज्ञापन


एक दृश्य में दिखाया गया कि राम और रावण के बीच भीषण युद्ध होता है। राम के तीरों का दशानन पर कोई असर नहीं होता। तब विभीषण राम को रावण की नाभी पर तीर मारने को कहते हैं। राम निशाना साधते हैं। तीर सीधे नाभी पर लगता है और रावण धराशायी हो जाता है। राम की सेना जीत पर खुशी से झूम उठती है।
राम के वनवास से लौटते ही अयोध्या रोशनी से जगमग हो उठती है। राज्याभिषेक के साथ ही अयोध्या में चारों तरफ आतिशबाजी होती है। भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण के उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कहा कि रामलीला असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष एसएस बिष्ट, उपाध्यक्ष इंदर सिंह, नीरज पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान, सुरेश चौधरी, स्वराज वर्मा, सुभाष भाटी, ज्ञान सिंह राय, शेर सिंह भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें