फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अयोध्या में उत्तराखंड निवास के लिए भूखंड मंजूर, यूपी ने डिमांड भेजी, सीएम ने 33 करोड़ किए स्वीकृत

Sun, 07 Jan 2024 10:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

अयोध्या के करीब चिन्हित स्थान पर उत्तराखंड सरकार ने दो भूखंडों का चयन किया था। राज्य सरकार को धनराशि की डिमांड प्राप्त हो गई। राज्य संपत्ति विभाग के सचिव ने कहा कि धनराशि की स्वीकृति सीएम कर चुके हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरप्रदेश सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड निवास के लिए भूमि की मंजूरी दे दी है। यूपी आवास विकास परिषद ने दो भूखंडों की खरीद के लिए धनराशि की डिमांड भेज दी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 33 करोड़ की स्वीकृति भी दे दी है। सचिव (राज्य संपत्ति ) विनोद कुमार सुमन ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें...राम भक्त का एलान: अयोध्या में रामलला के विराजमान होने तक एक रुपये में हेयर कटिंग करेंगे मनीष, बताया मकसद

बता दें कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या के करीब चिन्हित स्थान पर दो भूखंडों का चयन किया था। एक भूखंड 3000 वर्ग फीट का और दूसरा 1700 वर्ग फीट का है। नगर विकास परिषद को ले आउट के हिसाब से भूखंडों की दरें संशोधित करनी थी। परिषद की ओर से राज्य सरकार को धनराशि की डिमांड प्राप्त हो गई। राज्य संपत्ति विभाग के सचिव ने कहा कि धनराशि की स्वीकृति सीएम कर चुके हैं। जल्द ही धनराशि भेज दी जाएगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें