फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कैंसर के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराजकीय दून मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी विभाग की ओर से विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को कैंसर रोग के प्रति जागरूक किया। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह ने कहा कि कैंसर बहुत बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा है। सड़क दुर्घटना के बाद मौत का दूसरा प्रमुख कारण कैंसर है। जागरूकता से ही इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। डॉ. अनुपमा आर्या ने कहा कि सबसे पहले छात्र-छात्राओं को कैंसर रोग के प्रति जागरूक होना होगा। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने भी विचार रखे। इस दौरान डॉ. फरहत रफीक, डॉ. भारती बलूनी, डॉ. अंकिता, डॉ. ऋचा सिन्हा, डॉ. प्रियंका डोभाल, डॉ. सुमित, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. शालिनी, डॉ. सुदीक्षा, डॉ. मधुलिका, डॉ. मनोजीत, डॉ. मोहित, रमेश ध्यानी, राजेश उनियाल, अखिलेश असवाल, उमा गुसाईं आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें