फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरावस्था के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। कोरूवा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में छात्राओं को किशोरावस्था के संबंध में जागरूक किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था व इसमें होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा सभी बच्चों को शारीरिक सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित करके उसके लिए मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मनोविज्ञान के प्रो. राकेश नौटियाल, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक रिंकूदास भारती, प्रदीप कुमार, जगदीश सजवाण, रूचिता डिमरी, मनीषा त्रिपाठी, डॉ. सुशील सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें