राजधानी दून में टेनिस और क्रिकेट के दो बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश ने दोनों टूर्नामेंट में पानी फेर दिया। डालनवाला स्थित निजी टेनिस एकेडमी में आयोजित हो रहे इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60)टूर्नामेंट के अलावा शिमला बाईपास स्थित एक निजी मैदान में चल रहे एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 के मुकाबले नहीं खेले गए। उधर, टेनिस में बीती बृहस्पतिवार की देर रात को खेले गए मुकाबले के डबल्स इवेंट मैच में शैली गौरव दलाल व सिंघा कांता ने नोराह चौधरी, व पूर्वी पटवा को 6-3, 6-0 से, रूथिक कटकम व प्रकाश सरन ने परांजपय सिवाच व अहान मिश्रा की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया।