फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारिश ने जौनसार से लेकर पछवादून तक बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार बावर में हुई बारिश से पारा लुढ़क गया। पर्वतीय इलाकों के साथ ही पछवादून में अचानक ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। चकराता छावनी बाजार में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बारिश से पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदान इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन




सोमवार की सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शाम तीन बजे तक जारी रहा। तेज हवाओं के साथ कही रिमझिम तो कही झमाझम बारिश हुई। छावनी बाजार में बारिश से बढ़ी ठंड का असर साफ दिखा। बाजार में दिनभर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए।

दूर दराज के गांवों से भी बहुत कम संख्या में लोग खरीदारी के लिए छावनी बाजार पहुंचे। जिससे व्यापार भी प्रभावित हुआ। ठंड से बचने के लिए लोग जैकेट और स्वेटर पहने नजर आए। लोगों और दुकानदारों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन




बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर अधिकांश इलाकों में धुंध छाई रही। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। चकराता छावनी बाजार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई क्षेत्र में भी बारिश का असर दिखाई दिया। यहां भी कम संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे।






बिजली की लाइनों पर गिरी पेड़ों की टहनियां

बारिश के साथ चली तेज हवाओं से कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट कर बिजली की लाइन में गिर गई। जिसके चलते कई गांवों में एक से दो घंटे बिजली गुल रही। दोपहर बाद सभी जगहों पर लाइनों को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।



सोमवार की सुबह तेज बारिश और हवाओं के चलते हरबर्टपुर, तिमली, छरबा, जस्सोवाला, जमनीपुर, सभावाला, सहसपुर, भीमावाला आदि क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियां टूट कर बिजली की लाइनाें पर गिर गई। जिस कारण लाइन ट्रिप कर गई। इन लाइनाें से जुड़े गांवों में बिजली गुल रही। विद्युत वितरण खंड हरबर्टपुर के सहायक अभियंता विकास भारती ने बताया कि सुबह नौ बजे से लाइनाें में फाल्ट आ गया था। सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारियों को भेजकर लाइनों की मरम्मत कराई गई। दोपहर बाद तक सभी जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें