राजधानी देहरादून में सोमवार की सुबह बादलों की अठखेलियों के बीच सुबह लगभग 11 बजे बारिश शुरू हो गई। जिससे एक बार फिर लोग गर्म कपडों में दिखाई दिए।
शाम को तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी, जबकि दून में शाम को तेज बारिश की संभावना जताई है।
रविवार को सुबह की शुरुआत हल्की गर्माहट से हुई लेकिन दोपहर बाद बादल छाने से दून में भी ठंडक बढ़ गई। शाम को हल्की बूंदाबांदी से मौसम और ठंडा हो गया। वहीं, पंतनगर में 0.1 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई।