फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड में आज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटे में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
उन्होंने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-
बारिश, बर्फबारी से गिरा पारा
उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगस्तमुनि, जखोली, मुन्स्यारी, ऊखीमठ, धारचूला जैसे इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें