फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Thu, 06 Dec 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain - फोटो : demo pic
विज्ञापन

प्रदेश में आज बारिश होने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज और कल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। 

मैदान से पहाड़ तक लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन तक मौसम में यह व्यवधान बना रहेगा। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें