फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ब्रिटिशकाल के नक्शे में झड़ीपानी की अपनी जमीन तलाशेगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे मसूरी के झड़ीपानी स्थित ओकग्रोव स्कूल के आसपास की अपनी भूमि ब्रिटिशकाल के नक्शे के आधार पर चिह्नित करेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से कलकत्ता से ब्रिटिशकाल का नक्शा मंगवाया गया है। जबकि, सहारनपुर से भी जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज दून लाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन




रेलवे की ओर से बीते बुधवार को ओकग्रोव स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर 18 परिवारों को नोटिस थमाया गया है। इन सभी परिवारों को 30 दिन के भीतर जमीन खाली करने को कहा गया है। इसके बाद रेलवे जबरन अपनी जमीन खाली कराएगा और इसका हर्जाना भी कब्जाधारियों को चुकाना होगा। इसके अलावा रेलवे के अधिकारियों ने यहां करीब सौ फीट से अधिक लंबे पुश्ते को अवैध बताकर ध्वस्त किया था। ऐसे में अब भविष्य में कोई भी रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण न कर सके इसके लिए विभाग अपनी भूमि का चिह्नीकरण कर उसमें चहारदीवारी लगाएगा।






बिना नक्शा पास कैसे बन गए भवन



मसूरी में एमडीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार के निर्माण पर पूरी तरह से रोक है। ऐसे में ओकग्रोव स्कूल के आसपास कैसे यह घर बन गए, यह बड़ा सवाल है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, इस इलाके में बने किसी भी घर का नक्शा एमडीडीए से पास नहीं किया गया। जबकि, किसी के पास भी दाखिल खारिज नहीं है।
विज्ञापन







लाखों खर्च कर बनाया आशियाना, अब कहां जाएं

रेलवे की ओर से जिन लोगों को नोटिस दिया गया, उन्होंने कहा, लाखों रुपये खर्च कर अपना आशियाना बनाया है। स्थानीय लोगों से ही यहां जमीन खरीदी थी। नगर पालिका में उसका हाउस टैक्स भी जमा करते हैं। पालिका ही यहां रास्ता बना रही है। ऐसे में अब अचानक रेलवे की जमीन बताकर हमें खाली करने को कहा जा रहा है। ऐसे में अब हम कहां जाएं।






रेलवे की एक इंच भूमि पर भी किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झड़ीपानी की जमीन का चिह्नीकरण करने के लिए कलकत्ता से नक्शा मंगवाया गया है। एक-दो दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सहारनपुर से भी कुछ डाटा मंगवाया जाएगा। कब्जाधारियों को 30 दिन के भीतर रेलवे की जमीन खाली करनी होगी।
विज्ञापन




- एसएस रावत, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें