Iदून रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर आठ ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान 51 यात्री बिना टिकट के मिले। इनसे करीब 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलाव एक यात्री धूम्रपान और नौ यात्री गंदगी करते पकड़े गए। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडल के देहरादून और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाकर कई लोगों को नियम विरुद्ध यात्रा करते पकड़ा गया है। दून रेलवे स्टेशन से 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही यात्रियों को नियम तोड़कर यात्रा न करने की हिदायत दी गई है। जांच के दौरान प्रवर्तन के कई अधिकारी मौजूद रहे।I