फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की बीच ट्रेनों के संचालन की संभावनाओं के मद्देनजर रेलवे अधिकारियों ने लिया स्टेशन का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते देश में उपजे हालात और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू लाकडाउन के बीच जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारियों ने शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया ।अधिकारियों ने इस बात की संभावनाएं तलाशी कि यदि लाक डाउन के बीच ट्रेनों के संचालन की अनुमति जाती है तो यात्रियों की भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाएगा । निरीक्षण के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएंगे । यात्रियों का प्रवेश मसूरी बस स्टैंड के पास से कराया जाएगा और बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ को लक्खीबाग पुलिस चौकी के पास बने गेट से बाहर निकाला जाएगा। ताकि आने जाने वाले यात्री आपस में मिल ना सके।इस बात पर भी सहमति बनी की स्टेशन के ठीक सामने वाली रोड को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जाएगा ताकि यात्रियों की आवाजाही को रोका जा सके। स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि फिलहाल ट्रेनों के संचालन की संभावना ना के बराबर है फिर भी यदि केंद्र सरकार की ओर से लाकडाउन में ढील देने के साथ ही ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी जाती है तो इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ।स्टेशन निदेशक ने बताया कि यदि ट्रेनों के संचालन की भी अनुमति जाती है तो उसके लिए भी सुरक्षा के तमाम एहतियाती कदम उठाए जाएंगे । जिसमें यात्रियों की सघन चिकित्सा जांच के अलावा ट्रेनों में रिजर्वेशन कोच में चुनिंदा यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति जाएगी। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक रेलवे मनोज कुमार कत्याल, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट धर्मराज राम समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें