Uttarakhand News: राहुल गांधी आज चार साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे थे। इस दौरान पौड़ी में अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था। लेकिन वे मौसम में बाधा के कारण दौरे पर नहीं आ सके।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर आने वाले थे, लेकिन मौसम बाधा बना और उनका दौरा रद्द हो गया। इसके बाद उन्होंने अंकिता भंडारी के माता पिता से वीडियो कॉल पर बात की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनकी बात अंकिता के परिजनों से कराई। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई। जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली आने के लिए कहा।