फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी सरकार पर हमला: राहुल गांधी बोले- उत्तराखंड में अमीरों को बेची जा रही गरीबों के हिस्से की नौकरी

Sat, 27 Aug 2022 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि रोजगार की आस में बैठे युवाओं के सपनों से खेलने वालों के खिलाफ आखिर कार्रवाई कब होगी? उन्होंने कहा कि ऐसी नाकाम सरकार पद पर बने रहने का अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तमाम भर्ती परिक्षाओं में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने धामी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि उत्तराखंड में गरीब और मध्यम वर्ग के हिस्से की नौकरियों को पैसा लेकर अमीरों और सरकार के करीबी लोगों को बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तराखंड में नौकरियों पर माफिया का बोलबाला है। पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य कई पदों पर नौकरी पाने के लिए लोग जीतोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन, भाजपा सरकार में इन नौकरियों को बेच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, नौकरियों में भ्रष्टाचार उत्तराखंड की विधानसभा तक आ पहुंचा है। भर्ती पर भर्ती, परीक्षा पर परीक्षा रद्द हो रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ जांच का आदेश देकर अपनी नाकामी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि रोजगार की आस में बैठे युवाओं के सपनों से खेलने वालों के खिलाफ आखिर कार्रवाई कब होगी? उन्होंने कहा कि ऐसी नाकाम सरकार पद पर बने रहने का अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें