फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सितंबर में प्रदेश आ सकते राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, दून में बड़ी रैली कराने की तैयारी

Sat, 10 Aug 2024 11:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड आने की चर्चाएं हैं।  दून में बड़ी रैली कराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं।

15 से 20 सितंबर के बीच में उनका दौरा प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून में दोनों नेताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी देशभर में अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत सितंबर माह में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें...Badrinath Highway:  पहाड़ी से आया भारी मलबा, गौचर के पास हाईवे बंद, यमुनोत्री में कृष्णा चट्टी में भू-कटाव

 

पार्टी हाईकमान से इसकी सहमति मिल चुकी है। 15 से 20 सितंबर के बीच में उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून में जनसभा कराने की तैयारी की जा रही है। उधर, बदरीनाथ व मंगलौर विस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की पीठ थपथपाई। राहुल ने पत्र जारी कर दोनों सीट पर मिली जीत पर प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें