देहरादून। राहुल गांधी के दून दौरे में काले झंडे दिखाने जा रहे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके कार्यालय पर ही रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले ही इसका एलान किया था। इसके बाद शुक्रवार को जब कार्यकर्ता प्रिंस चौक के पास स्थित कार्यालय से निकलने लगे तो बड़ी संख्या में फोर्स ने उन्हें रोक दिया। हिंदू रक्षा दल के कार्यालय पर ही उन्हें पुलिस ने नजरबंद कर दिया। काफी मशक्कत कर कार्यकर्ताओं ने जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि कार्यालय से निकलने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया।