चौकी क्षेत्र के ढालीपुर में एआरटीओ कार्यालय के पास से एक रेसिंग बाइक चोरी हो गई। हिमाचल प्रदेश के पांवटा का एक युवक रिश्तेदार से बाइक चलाने के लिए मांग कर लाया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी विवेक ने बताया कि वह दो जून को हरियाणा के करनाल निवासी अपनी बुआ के बेटे रोहन से उसकी रेसिंग बाइक लेकर हरबर्टपुर किसी काम से आया था। बाइक का तेल समाप्त हो गया था। वह एआरटीओ कार्यालय के बाहर बाइक को खड़ा कर तेल लेने गया था। 15-20 मिनट बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।