पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आरुषि ने पहला, अंशिका ने दूसरा और वृषाली चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में प्रथम तीन स्थान क्रमश: संध्या, पलक और शशि राणा ने प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में शालू प्रथम, अंशिका द्वितीय व अमिता तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सृष्टि रावत प्रथम, सृष्टि चौहान द्वितीय व राधिका चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में नंदनी प्रथम, प्रियंका द्वितीय व राशि तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में सृष्टि रावत प्रथम, सानिया द्वितीय व पीहू तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में अस्मिता पहले, काजल दूसरे व माही तीसरे स्थान पर रहीं।प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु पाल ने प्रथम, श्रीनाथ द्वितीय व आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अनिष चौहान प्रथम, अनुज चौहान द्वितीय व अनुज तोमर तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में प्रदीप तोमर पहले, निकेश दास दूसरे व मनोज तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में प्रदीप तोमर पहले, शौर्य दूसरे व मनोज तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, आकाश नेगी द्वितीय व प्रियांशु नेगी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में संयम पटेल प्रथम, प्रियांशु पाल द्वितीय व श्रीनाथ तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अमित पहले, कृष दूसरे व निदेश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान क्रमश: विवेक राणा, हिमांशु राठौर और रोबिन सिंह ने प्राप्त किया। लंबी कूद में विकास ने प्रथम, प्रियुष ने द्वितीय व रोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक मोहन प्रसाद मिश्रा, दर्शन सिंह कंडारी, योगेश्वर चौहान, संजय गैरोला, कुंवर सिंह राय, चंडी प्रसाद नौटियाल, गोविंद सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।