चकराता। कैंट इंटर कॉलेज के सभागार में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के माध्यम से शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आई कुल 11 शिकायतों को अग्रिम कार्रवाई के लिए निगम के विभिन्न खंडों को भेज दिया गया। शिविर के संबोधन में मंच के न्यायिक सदस्य त्रिभुवन सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन मिलने में देरी, खपत से अधिक बिल आना, जला हुआ ट्रांसफार्मर न बदले जाना, सिक्योरिटी राशि वापस न मिलने व अन्य विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायतें इस मंच में की जा सकती हैं। इस दौरान आई 11 उपभोक्ताओं की शिकायतों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। शिविर में मंच के तकनीकी सदस्य रजनीश माथुर, उपभोक्ता सदस्य दीपक फरस्वाण, अधिशासी अभियंता विकासनगर अमित सक्सेना, सहायक अभियंता अशोक कुमार, मनोज कंडवाल, सतीश रावत, अनिल चांदना, रामलाल सेमवाल, मीना देवी, सपना, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद