फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लालपुल-कारगी मार्ग पर एक तरफ हुआ लेफ्ट टर्न फ्री, अब दूसरी तरफ की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I-टर्न फ्री होने से लोगों को सुगम यातायात में मिली राहत
I

I-पीडब्ल्यूडी कर रहा है लालपुल से कारगी तक सड़क का का निर्माणI



लालपुल-कारगी मार्ग पर बीएसएनएल के पास पीडब्ल्यूडी ने लेफ्ट टर्न फ्री कर दिया। इससे दून शहर की ओर से आने वाले यातायात को राहत मिली है। अब पीडब्ल्यूडी ने दूसरी तरफ के लेफ्ट टर्न को फ्री करने पर भी तेजी से काम शुरू कर दिया है।



दरअसल, लालपुल के पास सहारनपुर रोड से कारगी के लिए जाने वाले रास्ते पर महीनों से काम चल रहा है। प्रथम चरण का काम लालपुल से लेकर महंत इंद्रेश अस्पताल तक पूरा हो चुका है। विभाग लालपुल के पास इस रास्ते को पूरी तरह फ्री करना चाहता है। इसके चलते विभाग ने बीएसएनएल कार्यालय के मोड़ पर यातायात में बाधक बने विद्युत पोल को हटाने और दून होटल के मोड़ पर यातायात में बाधा बने विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की योजना बनाई थी। इसके लिए यूपीसीएल को पत्र लिखा गया लिखा गया था। इसमें दोनों विभागों के बीच वार्ता हो चुकी है। यूपीसीएल ने मामले में बीएसएनएल के मोड़ वाले विद्युत पोल को हटा दिया था, इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने नाले पर स्लैब डालकर उस पर सड़क बना दी। रविवार को यह लेफ्ट टर्न फ्री कर दिया गया। इसके बाद सुगमता से वाहन यहां दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ तो लेफ्ट टर्न फ्री कर दिया गया। दूसरी तरफ का काम अभी बाकी है। इसके तहत शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने दून होटल के पास सड़क अतिक्रमण हटवाने के साथ ही वहां पर साफ-सफाई कराई थी। वहां पर लगे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए यूपीसीएल खंभे भी लगा चुका है।



I
I

Iएक तरफ का लेफ्ट टर्न फ्री हो चुका है, अब दूसरी तरफ की तैयारी चल रही है। जल्द ही दूसरी तरफ के लेफ्ट टर्न को फ्री कर दिया जाएगा।
I

I
I

I-विनेष कुमार, एई पीडब्ल्यूडीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें