फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में पर्स लूट का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर में महिला का पर्स लूटने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पर्स में रखे 41 हजार रुपये और एक खुखरी बरामद हुई है। आरोपी पहले भी हत्या और चेन लूट के मामले में जेल जा चुका है। उसे न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




गत 24 जून को विकासनगर बाजार में मोटरसाइकिल पर बैठी महिला से पर्स लूटा गया था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि महिला शबनम निवासी डांडा जीवनगढ़, डाकपत्थर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक संदिग्ध का चेहरा दिखाई दिया। इसके बाद यहां आने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो वह हिमाचल प्रदेश की ओर जाता दिखा। जांच करते हुए पुलिस ने फुटेज में दिखे युवक को हिमाचल के सिरमौर से गिरफ्तार कर लिया।



युवक ने अपना नाम अंकित उर्फ बाबा बताया। वह मूल रूप से गांव पलड़ी, शाहपुर, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वर्तमान में वह पौंटा साहिब में रह रहा था। उसने बताया कि वह तीन साल से यहां की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 24 जून को वह हरबर्टपुर की ओर आ रहा था। इसी बीच उसने ढकरानी के पास एक मोटरसाइकिल पर एक पुरुष और महिला को बैठे देखा। महिला के कंधे पर एक बैग लटका हुआ था। वह इस मोटरसाइकिल के पीछे बाजार तक चला गया। मौका पाकर उसने बैग लूट लिया। बैग में 50 हजार रुपये रखे हुए थे। इसमें से नौ हजार रुपये उसने खर्च कर दिए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह 2014 में झबरेड़ा हरिद्वार में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें