फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को फोन पर मिली धमकी पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा, किसी भी कर्मचारी संगठन के निर्वाचित पदाधिकारी को धमकी देना गलत है। इससे प्रदेशभर के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में आक्रोश है। एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात धमकी देने वाले व्यक्ति को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। बैठक में महामंत्री आनंद सिंह पुजारी, क्षेत्रीय महामंत्री गढ़वाल शिव सिंह राणा, विजय सिंह चौहान और केदार सिंह, अजय चौहान, रामपाल, राजेश उनियाल आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें