फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लेखपालों के कार्य बहिष्कार से आमजन परेशान, प्रमाण पत्र अटके

Sat, 10 Oct 2026 11:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जन संघर्ष मोर्चा ने देहरादून जिले की तहसीलों में उप राजस्व निरीक्षकों (लेखपालों) के कार्य बहिष्कार से आमजन को हो रही परेशानी पर चिंता जताई। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे कई युवाओं के रोजगार संबंधी आवेदन पत्रों की निर्धारित तिथियां निकल रही हैं। साथ ही, कई लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे। नेगी ने जिला प्रशासन से लेखपालों की मांगों पर तत्काल गौर करने और जनता को न्याय दिलाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई मामला शासन स्तर से हल होना है, तो सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए। पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा और दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें