फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रांतीय स्वास्थ्य सेवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव 25 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने वर्ष 2025-26 के लिए द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कुल 12 विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल और चुनाव अधिकारी डॉ. अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी से 20 फरवरी के बीच नामांकन प्रक्रिया होगी। नाम वापसी का मौका 23 फरवरी को मिलेगा। इसके बाद 25 फरवरी को सभी जनपदों के मुख्यालय में चुनाव संपन्न होंगे। नामांकन शुल्क के रूप में अध्यक्ष, महासचिव को 25,000, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष को 15,000 और अन्य पदों के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें