फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मरीजों को 24 घंटे में उपलब्ध कराएं प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सायना ने डेंगू के बढ़ते मामलों एवं अस्पताल में डेंगू के भर्ती मरीजों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ब्ल्ड बैंक प्रभारी को 24 घंटे में प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राचार्य ने सभी को सख्त हिदायत दी कि अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज को समुचित इलाज मिले। लापरवाही न हो। विभागाध्यक्ष अपने वार्ड में भर्ती प्रत्येक मरीज से स्वयं मिलें। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग अग्रवाल को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करें ओर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारी पर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष सुबह-शाम को राउंड करें। इस दौरान डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. नारायण जीत, डॉ. अंकुर पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें