विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य से मिलकर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निर्धन छात्र सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी प्राचार्य को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा महाविद्यालय में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवाराें से आते हैं उन्हें निर्धन छात्र सहायता राशि प्रदान किए जाने से उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने ज्ञापन देकर ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित करके उन्हें तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर, कोषाध्यक्ष टीना, सहसचिव खुशी तोमर, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदित्य गुरुंग, पूर्व सचिव राहुल तोमर, करिश्मा, प्रियांशी महंत, दीपिका, प्रकाशित, वंश रावत आदि शामिल रहे। संवाद