सचिवालय में विभिन्न संवर्गों का वेतनमान कम किए जाने के विरोध में शुक्रवार को सचिवालय कर्मियों ने तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार कर दिया।
सचिवालय संघ द्वारा कार्य बहिष्कार के चलते सचिवालय में कोई भी अनुभाग नहीं खुला। शुक्रवार को सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को कार्यालय में घुसने से रोका और ताला लगा दिया। फिलहाल कर्मियों को सीएम ने वार्ता के लिए बुलाया है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।