छिद्दरवाला में शराब की दुकान के विरोध में तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने शराब की दुकान खोले जाने का पुरजोर विरोध किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। ग्राम प्रधान भगवान सिंह मेहर ने कहा कि जब तक शासन-प्रशासन शराब की दुकान को लेकर अपना फैसला नहीं बदलते, तब तक ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। शराब की दुकान के विरोध में मातृ शक्ति का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। मातृ शक्ति ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ेगी। धरना-प्रदर्शन करने वालों में रमेश कुमार, दयाल कुमार, मनमोहन सिंह, विपिन कश्यप, मलकीत सिंह, मोनू, भोला सिंह, राहुल, मीना, बीना चौहान, गुड्डी पंवार, सुनीता, बिमला आदि शामिल रहे।