II
अभाविप ने दी चेतावनी, नहीं रुका स्थानांतरण तो होगा उग्र आंदोलन
I
I
I
Iभाजपा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के उप कार्यालय को बिंदाल पुल देहरादून से श्रीनगर स्थानांतरित करने का विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि छात्र हित को देखते हुए कार्यालय स्थानांतरण न रोका गया तो विवि स्तरीय उग्र आंदोलन किया जाएगा।
I
I
I
Iगढ़वाल विवि के उप कार्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन करते हुए अभाविप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अभाविप के महानगर मंत्री यशवंत पंवार ने कहा कि गढ़वाल विवि के उपकार्यालय से देहरादून के 34 व हरिद्वार के 23 शासकीय व अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट महाविद्यालय जुड़े हैं। जिनमें डिग्री, अंकतालिका, माइग्रेशन समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान होता है। लेकिन अगर इसे श्रीनगर भेज दिया गया तो छात्रों को भारी दिक्कत होगी। प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट, राहुल चौहान, सागर तोमर, डीएवी छात्रसंघ महासचिव सुमित कुमार, महानगर संगठन मंत्री परमेश जोशी, महानगर सहमंत्री काजल पयाल, पार्थ जुयाल, नितिन चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष एसजीआरआर चंदन नेगी, आक्षी मल्ल, आयुषी, ऋषभ मल्होत्रा, ऋतिक नौटियाल, नवदीप राणा सहित कई छात्र मौजूद रहे।I