फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोल्डन कार्ड से उपचार नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विकासनगर के उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपते मोर्चा के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
- जन संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोल्डन कार्ड से कर्मचारियों व पेंशनधारियों को उपचार नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के कार्मिकों व पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड की विसंगतियों व अन्य लापरवाही के चलते सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज नहीं मिल रहा है। इसके चलते उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की स्थिति स्वास्थ्य विभाग की कमियों के कारण उत्पन्न हो रही है। उन्होंने गोल्डन कार्ड धारकों के सामने आ रही समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। इस संबंध में विकासनगर के एसडीएम विनोद कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी प्रेषित किया। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, गालिब प्रधान, हाजी असद, रूपचंद, सलीम मुजीब रहमान, महेंद्र सिंघल, सुधीर गौड़, प्रवीण शर्मा पिन्नी, वाहिद कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें